छत्तीसगढ़सरगुजा

सुर-संगीत संघ का गठन, संतोष दास अध्यक्ष राधेश्याम सचिव बने

Spread the love

13 अक्टूबर को “गाता रहे मेरा दिल, द लेजेंड किशोर दा” कार्यक्रम की तैयारी शुरू

अंबिकापुर :– कला व संगीत के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था संगीत संघ का आज पुर्नगठन किया गया जिसमें नए नामकरण के साथ संस्था का नाम सुर-संगीत संघ, सरगुजा रखा गया।         स्थानीय सर्किट हाउस अंबिकापुर में आयोजित बैठक में नगर के लोकप्रिय कलाकार गोपाल पांडे, कृष्णानंद तिवारी, विनय अंबष्ट तथा बुद्धम श्याम की उपस्थिति में समिति का विधिवत गठन किया गया जिसमें सुर-संगीत संघ के अध्यक्ष के रूप में लोकप्रिय साहित्यकार व कलाकार संतोष दास सरल तथा सचिव के रूप में राधेश्याम मानिकपुरी का चयन हुआ।         उपाध्यक्ष के रूप में विमल मंदिलवार, जयेश वर्मा तथा प्रिया सिंह, सह-सचिव गीता भूपाल, कोषाध्यक्ष उन्मेष मिश्रा, सह-कोषाध्यक्ष लीला आगरे, प्रचार प्रसार सचिव- सूरज पाठक तथा सह-प्रचार प्रसार सचिव- मुकुल रावत को बनाया गया। समिति के संरक्षक मंडल में गोपाल पांडे, कृष्णानंद तिवारी, विनय अंबष्ट, बुद्धम श्याम, रंजीत सारथी, संजीव वर्मा, अरुण अग्रवाल, रूपेश दुबे, राकेश शुक्ला, आनंद गुप्त तथा अजय शुक्ल बाबा को रखा गया।         सुर-संगीत संघ की कार्यकारिणी में नीतेश पांडेय, मोती ताम्रकार, आंचल मंदिलवार, अश्मि वर्मा, लता चौहान, अमित तिवारी, रेखा देवांगन, मेघा रावत तथा सरगम तिर्की को रखा गया। इस अवसर पर आगामी 13 अक्टूबर को किशोर दा की पुण्यतिथि पर कला केंद्र में भव्य संगीत कार्यक्रम “गाता रहे मेरा दिल, द लेजेंड़ किशोर दा” आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया जिसमें स्थानीय गायक कलाकारों को अवसर दिए जाने की बात कही गई।      सर्वसम्मति से 13 अक्टूबर को किशोर कुमारजी की पुण्यतिथि को भव्य रूप से मनाने के लिए तैयारी शुरू करने हेतु संचालन समिति बनाकर जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर सुर-संगीत संघ के अध्यक्ष संतोष दास सरल ने समिति के गठन पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि सरगुजा अंचल में कला व संगीत को नया मुकाम देने तथा युवा कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने के लिए सुर-संगीत संघ समर्पण भाव से कार्य करेगी। बैठक का संचालन संतोष दास सरल ने तथा आभार प्रदर्शन विमल मंदिलवार ने किया। इस अवसर पर नगर के संगीत प्रेमी कलाकारों सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights