छत्तीसगढ़सरगुजा

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में 288 से अधिक भारतीय लापता, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता भी शामिल

Spread the love

डॉ. मीना गुप्ता समेत सभी भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास जारी– मंत्री राजेश अग्रवाल 

अंबिकापुर :– नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर ने चिंता बढ़ा दी है। लापता लोगों में अंबिकापुर के वरिष्ठ नेता कर्ताराम गुप्ता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता भी शामिल हैं, जो ब्रिटेन में डॉक्टर के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नेपाल स्थित भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। साथ ही विदेश मंत्रालय से भी तत्काल संपर्क कर आवश्यक जानकारी साझा करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है।

मंत्री अग्रवाल ने बताया कि विदेश मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराई गई ईमेल आईडी कर्ताराम गुप्ता को भेजी गई है, ताकि डॉ. मीना गुप्ता से संबंधित सभी जरूरी विवरण मंत्रालय तक पहुंचाए जा सकें। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार और प्रशासन हरसंभव सहयोग के लिए प्रयासरत हैं।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने डॉ. मीना गुप्ता समेत बाढ़ में फंसे सभी भारतीयों की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में सभी पीड़ित परिवारों के साथ संवेदनाएं हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी लोग सकुशल होंगे और जल्द अपने परिवारों के बीच लौटेंगे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights