छत्तीसगढ़सूरजपुर

बिश्रामपुर में सनसनी! 12वीं के छात्र की मौत के बाद घर में मिली मां की लाश, उलझी गुत्थी

Spread the love

मां-बेटे की संदिग्ध मौत से बिश्रामपुर में हड़कंप! कालीघाट के पास बेटे का शव, घर में मिली मां की लाश

सूरजपुर/बिश्रामपुर :– जिले के बिश्रामपुर में मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। कक्षा 12वीं के छात्र सुजल बरेठ का शव कालीघाट के पास मिलने के बाद पुलिस जब उसके घर पहुंची, तो वहां उसकी मां का शव भी बरामद हुआ। एक ही परिवार में दो मौतों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।       जानकारी के मुताबिक, कॉन्वेंट स्कूल बिश्रामपुर में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले सुजल बरेठ का शव कल शाम कालीघाट के पास मिला था। शव की पहचान होने के बाद पुलिस जांच करते हुए ममता कॉलोनी स्थित उसके निवास पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, छात्र की मां रजनी भारत से संपर्क नहीं हो पाने और परिस्थितियां संदिग्ध लगने पर घर का ताला तोड़ा गया। अंदर उनकी लाश मिलने से पुलिस भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई।

        फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा

मामले की गंभीरता को देखते हुए आज सुबह घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम पहुंची। डॉग स्क्वॉड की मदद से भी जांच की जा रही है। पुलिस मां-बेटे की मौत के बीच घटनाक्रम और संभावित कारणों का पता लगाने में जुटी है।

आखिर मां-बेटे की मौत के पीछे क्या है राज? फिलहाल दोनों की मौत की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

बिश्रामपुर में इस घटना से दहशत और चर्चाओं का माहौल है। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights