छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर में भूमि अधिग्रहण पर बवाल: ग्रामीणों और पुलिस में हिंसक झड़प, 24 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

Spread the love

सूरजपुर :– जिले के धरमपुर गांव में शुक्रवार सुबह भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। प्रशासन द्वारा अधिग्रहित भूमि पर कब्जा लेने पहुंची पुलिस टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया, जो देखते ही देखते उग्र हो गया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच टकराव में डीएसपी राजेश जोशी, नंदू रजवाड़े, सुखी चंद्र सहित 24 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों में महिला जवान भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए सुबह भारी पुलिस बल की तैनाती की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि वे लंबे समय से इस अधिग्रहण का विरोध कर रहे थे और बिना सहमति कार्रवाई किए जाने से उनमें आक्रोश था। विरोध के दौरान हालात बिगड़ गए और पुलिस बल पर हमला हो गया।          अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भगदड़ के दौरान कई पुलिसकर्मी गिरकर घायल हो गए, जबकि कुछ के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights