छत्तीसगढ़सूरजपुर

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में जल्द होगी 700 से अधिक एल्डरमैन की नियुक्ति

Spread the love

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में जल्द होगी 700 से अधिक एल्डरमैन की नियुक्ति

छत्तीसगढ़:– के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की नियुक्ति का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब जल्द समाप्त होने वाला है।भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री दुर्गा गुप्ता के अर्थक प्रयास और हाल ही में दिए गए ज्ञापन का असर हुआ आज उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा है कि एल्डरमैन नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और प्रदेशभर में 700 से अधिक पदों पर नियुक्तियों की सूची शीघ्र जारी की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, नगरीय निकायों में एल्डरमैन के नामों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। नियुक्तियों में पार्टी कार्यकर्ताओं की वरिष्ठता, सक्रियता और संगठन में योगदान को प्रमुख आधार माना जा रहा है।

राज्य के विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में कुल मिलाकर लगभग 700 से अधिक एल्डरमैन नियुक्त किए जाने हैं। इससे स्थानीय निकायों में प्रशासनिक और जनप्रतिनिधिक कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने हाल ही में आयोजित कार्यक्रमों और मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि चयन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है तथा जल्द ही आधिकारिक घोषणा कर नियुक्ति सूची जारी कर दी जाएगी।

राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे स्थानीय स्तर पर पार्टी संगठन को भी मजबूती मिलने की संभावना है। नियुक्ति सूची जारी होने के बाद प्रदेशभर के नगरीय निकायों में नई सक्रियता देखने को मिल सकती है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights