छत्तीसगढ़बलरामपुर-रामानुजगंज

स्कूल जाते प्रधान पाठक की गला रेतकर हत्या, जमीन विवाद में चचेरे भाइयों की करतूत

Spread the love

बलरामपुर :– जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमनी राधानगर में जमीन विवाद ने एक सरकारी प्रधान पाठक की जान ले ली। सोमवार सुबह स्कूल जाने के दौरान रास्ते में चचेरे भाइयों ने धारदार हथियार से हमला कर उनका गला काट दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हत्या के बाद दोनों आरोपी सीधे त्रिकुंडा थाने पहुंचे और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने हत्या की वजह लंबे समय से चला आ रहा जमीन विवाद बताई है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हत्या और आगजनी दोनों मामलों में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights