छत्तीसगढ़सूरजपुर

प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड कोल माईन द्वारा 65 टी.बी मरीजों को पोषण कीट एवं दवाई वितरण किया

Spread the love

प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड कोल माईन भास्करपारा द्वारा 65 टी.बी मरीजों को एक साल लिया गोद..

सूरजपुर :– परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा चलाये जा रहे छ०ग० रजत महोत्सव 2025 टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 15.10.2025 को प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड भास्करपारा कोल माईन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैयाथान के वि०खं० भैयाथान एवं ओड़गी के 65 टी.बी. मरीजों को पोषण किट प्रदाय किये जाने हेतु कार्यक्रम रखा गया था।   उक्त कार्यक्रम में सभी 65 टी.बी. मरीजों को पोषण किट के साथ दवाई का वितरण किया गया, साथ ही उक्त सभी मरीजों को प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड भास्करपारा कोल माईन द्वारा एक वर्ष के लिए गोद लिया गया है तथा एक वर्ष तक प्रत्येक माह प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड भास्करपारा कोल माईन द्वारा सभी 65 मरीजों को पोषण किट व दवाई प्रदान किया जायेगा।    अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा (सी.एम.एच.ओ.), डॉ. जे.एस. सरोता (डी.टी.ओ.), डॉ. राकेश सिंह (बी.एम.ओ.) एवं प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड भास्करपारा कोल माईन के अधिकारी श्री डी. पात्रा (सीनि.जी.एम.), श्री विजय कुमार (ए.जी.एम.), श्री पी.के. सिंह (मैनेजर) व अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights