छत्तीसगढ़सूरजपुर

50 हजार रूपये कीमत के गांजा सहित 1 गिरफ्तार, सूरजपुर पुलिस की कार्यवाही

Spread the love

सूरजपुर:– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करते एवं क्षेत्र में सक्रिय मुखबीर का जाल फैलाने के निर्देश दिए थे जिसके बाद से ही जिले की पुलिस नशीली पदार्थ के गोरख धंधे पर सतत् निगाह बनाए हुए है और लगातार कार्यवाही करने में लगी हुई है। इसी तारतम्य में दिनांक 05.01.2025 को थाना सूरजपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उमेशपुर के साप्ताहिक बाजार के पास एक व्यक्ति स्कूटी में सवार है और गांजा बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।

थाना सूरजपुर पुलिस ने सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु ग्राम उमेशपुर साप्ताहिक बाजार के पास घेराबंदी कर स्कूटी सहित गयासुद्दीन अंसारी पिता अब्दुल मजीद उम्र 52 वर्ष ग्राम करौंदामुड़ा, थाना झिलमिली को पकड़ा जिसके कब्जे से 2 किलो 477 ग्राम गांजा पाया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 50 हजार रूपये है। मामले में गांजा व परिवहन में स्कूटी आरोपी के विरूद्व धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एएसआई नंदलाल सिंह, आरक्षक रविराज पाण्डेय, गणेश सिंह व सबेश्वर पैंकरा सक्रिय रहे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights