छत्तीसगढ़सूरजपुर

अम्बिकापुर की युवा साहित्यकार शीरीन सिद्दीकी को प्रभा साक्षी सम्मान से नवाजा गया..

Spread the love

अंबिकापुर:– प्रभा साक्षी हिन्दी सेवा सम्मान 2024 से टीवी एंकर, रेडियो उद्घोषक और वॉयस ओवर आर्टिस्ट शीरीन सिद्दीकी को नवाजा जा रहा है। यह सम्मान 6 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित समारोह में दिया जायेगा। हिन्दी सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य के लिये यह सेवा सम्मान दिया जाता है। प्रभा साक्षी के स्थापना का यह 24वां साल है। हर साल हिन्दी सेवा सम्मान दिया जाता है। हर साल देश के चर्चित हिन्दी सेवा के उत्थान में जुटे रचनाकारों को दिया जाता है। लेखिका शीरीन सिद्दीकी लंबे समय से हिन्दी लेखन में सक्रिय हैं। करीब 2 दशकों से अधिक समय ही वे लेखन कार्य में जुटी हुई हैं। देश की प्रसिद्ध स्वर विशेषज्ञ शीरीन सिद्दीकी “मील का पत्थर” हनीफ खान साहब की आत्मकथा का संपादन लेखन व डॉक्युमेंट्री फिल्म भी बना चुकी है। इसके साथ ही हिस्ट्री चैनल,नेशनल जियोग्राफी, और डिस्कवरी चैनल में कई डॉक्युमेंट्री फिल्मों में अपनी आवाज दे चुकी हैं। लेखिका शीरीन सिद्दीकी पूर्व पार्षद नूरुल अमीन सिद्दीकी की बेटी हैं।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights