छत्तीसगढ़सूरजपुर

विधायक शकुंतला पोर्ते प्रतापपुर के मंगल भवन में हुए शामिल..

Spread the love

सूरजपुर/परतापपुर:– आज प्रतापपुर के मंगल भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा वजन त्यौहार का शुभारंभ श्रीमती शकुंतला पोर्ते विधायक के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विधायक द्वारा वजन त्यौहार के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

     प्रतापपुर परियोजना में 27 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को मुख्य आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता का आदेश मुख्य अतिथि द्वारा वितरित किया गया। इसके साथ ही 3-6 वर्ष के बच्चों को गणवेश वितरण भी किया गया। साथ ही बच्चों का वजन एवं ऊंचाई लेते हुए वजन त्यौहार का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनीमिया जांच हेतु शिविर में लगभग 120 महिलाओं का एनीमिया जाँच किया गया, साथ ही टी. बी., शुगर, सिकल सेल, ब्लड प्रेसर जाँच भी किया गया।

     इस कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं का गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन भी विधायक द्वारा किया गया। एक कदम सुपोषण की ओर ’’कुपोषण से सुपोषण की ओर बढ़ता प्रतापपुर’’ थीम पर एक नवाचार करते हुए विधायक द्वारा ग्राम पंचायत बरौल को गोद लेते हुए 31 दिसंबर तक कुपोषण एवं अनिमिया मुक्त करने शपथ लेते हुए अंतर्विभागीय समन्वय एवं जन समुदाय के सहयोग से उक्त लक्ष्य को पूर्ण करने आहवान किया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रंजनी मुकेश अग्रवाल, श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ मंडल संयोजक श्री मुकेश अग्रवाल, पार्षद श्री अरविन्द जायसवाल, श्री हरी गुप्ता, श्री विनोद जायसवाल, श्री गुलाब मोहन तिवारी, श्री शहादत हुसैन, सीएमओ, सीईओ श्री राधेश्याम मिर्झा, श्री राकेश मोहन मिश्रा, परियोजना अधिकारी मोहम्मद इमरान अख्तर व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights