छत्तीसगढ़सूरजपुर

एससी एसटी वर्गों द्वारा क्रिमिलेयर के विरोध में भारत बंद का असर सूरजपुर में भी दिखा..

Spread the love

सूरजपुर:– जहां व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी पूर्ण रूप से बंद दिखें,, वहीं एसटी एससी वर्ग के विभिन्न संगठन के लोगों ने रैली निकालकर अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी करते भी दिखे,,

जहां एसटी एससी वर्ग के लोगों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा आरक्षण को लेकर जो निर्देश दी गई है उसे वापस लेने की मांग करने की बात कही,,

वहीं एसटी एससी संगठन के लोगों ने रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट पहूंच कर अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के लिए कलेक्टर कार्यालय के बाहर बैठ गए और मांग करने लगे की ज्ञापन कलेक्टर के हाथ में ही सौंपेंगे,

जबकि वहां एसडीएम, तहसीलदार,अपर कलेक्टर सभी आंदोलनकारियों को समझाइश देते रहे लेकिन एस सी,एस टी वर्ग के लोग नहीं माने और कलेक्टर को ही ज्ञापन देने की बात पर अडिग रहे,

वही बारिश होने के कारण आंदोलनकारी तितर बितर हो गए और ज्ञापन भी नहीं सौंपा जा सका, इस दौरान पुलिस विभाग के आला अफसरों सहित कई थानों के टीआई व पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे,,

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights