छत्तीसगढ़सूरजपुर

संकल्प डिजिटल वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न..

Spread the love

पैसा कमाना जितना जरूरी उतना ही उसका उपयोग व बचत करना भी है जरूरी

सूरजपुर/रामानुजनगर:– ग्राम पंचायत तीवरागुड़ी में आयोजन किया गया इस दौरान कार्यशाला में वित्तीय जानकारी,ऑन लाइन ठगी, बचत, बीमा एवं सुकन्या समृद्धि योजना और जरूरी खर्चे टी गैर जरूरी खर्चे के प्रति प्रतिभागियों को कई प्रकार की जानकारी दी गई

इस दौरान ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रकाश यादव द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा वित्तीय साक्षरता अभियान को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के जनजाति समुदाय क्षेत्र में आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों के जीवन में पैसे की बहुत बड़ी भूमिका है। जितनी मेहनत से पैसा कमाया जाता है उससे ज्यादा जरूरी है उस पैसे को सही तरह से खर्च करना एवं बचत करना ।

इसी के साथ-साथ उन्होंने वित्तीय प्रबंधन को लेकर सजक नहीं होने से कोई ऑनलाइन फ्रॉड में फंसकर एक लिंक को टच करके मेहनत की पूरी कमाई मिनटों में गवा सकते हैं इससे बचने के लिए लोगों को जागरूक किया।

सरगुजा बाहुल्य क्षेत्र आज भी अति पिछड़ा क्षेत्र है जहां निवास कर रहे अधिकांश लोग कम पढ़े लिखे हैं जानकारी के अभाव में गांव के लोग अधिकांश ऑनलाइन फ्रॉड वह कई प्रकार की ठगी के शिकार हो रहे हैं ऐसे गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए वित्तीय साक्षर होने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सफल बनाने में अपराजित महीला संघ के कलस्टर कोऑर्डिनेटर संदीप यादव और सरपंच संभू तथा समस्त ग्राम वासियों व अपराजिता के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रकाश यादव। उपस्थित हुए ।।।।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights