छत्तीसगढ़सूरजपुर

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक, समय सीमा में करें प्रकरणों का निराकरण

Spread the love

सूरजपुर। कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभा कक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, अपर कलेक्टर श्रीमती नयन तारा सिंह तोमर, संयुक्त कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिवानी जायसवाल, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कामकाजों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि आम जनता की सभी समस्याओं को ध्यान से सुनें एवं के संबंधित सभी प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बैठक में भूमि अधिग्रहण, सीमांकन, डायवर्सन, त्रुटि सुधार, अविवादित, विवादित नामांतरण, बंटवारा, भूमि आबंटन, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, पटवारी की उपलब्धता और अभिलेख दुरुस्तीकरण, भू-राजस्व वसूली, भू-अर्जन प्रकरणों का मुआवजा भुगतान की स्थिति आदि की विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर श्री व्यास ने बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गंभीरता लाते हुए उनमें प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा ध्यान रखें कि सभी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण हो।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights