छत्तीसगढ़सूरजपुर

गायत्री मंदिर, सूरजपुर में संपन्न हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम,आदर्श जीवन-यापन करें नव दंपत्ति- श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

Spread the love

सूरजपुर  के गायत्री मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुईं थी। इस सामूहिक विवाह समारोह में 200 जोड़ो ने उनके समक्ष अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की। उन्होंने नवदम्पतियों के परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश पर हार्दिक शुभकामनाएं दी और वर-वधुओं के सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि आप सभी समाज के लिए प्रेरणा बनें एवं आदर्श जीवन यापन करें। आयोजन में 200 जोड़े पूरे रीति रिवाज से पवित्र बंधन में आबद्ध हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में  प्रेम नगर विधायक श्री भूलन सिंह मराबी व श्री चिंतामणी महाराज (पूर्व विधायक व सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी) सम्मिलित थे।
        कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े  ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज गायत्री मंदिर सूरजपुर के परिसर में 200 जोड़ो का सामूहिक विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सम्पन्न हो रहा है। इसके साथ ही सभी जोड़ो को मां गायत्री के आशीर्वाद के साथ ही अपने माता पिता, परिवारजन सहित कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न समाज के लोगों, वरिष्ठजनों का शुभ आशीष मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा  सामूहिक विवाह में वर-वधुओं को उनके परिजनों के अलावा और भी अधिक लोगों व समाज का आशीर्वाद मिलता है। इस हेतु उन्होंने मन्दिर समिति को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं व बधाई दी। मंत्री श्रीमती राजवाड़े  ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश नित नए सफलता की ऊंचाईयों को छू रहा है। अब अनेक मामलों में भारत पूरे विश्व का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में राज्य में विकास कार्यों में तेजी आई है। प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू कर रही है। जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है। कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य अतिथियों द्वारा नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया एवं उपहार सामग्रियां भेंट की गई।

      कार्यक्रम में श्री भुलन सिंह मराबी ने कहा कि सामूहिक विवाह के इस आयोजन में 200 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है, यह हम सभी के लिए हर्ष की बात है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आयोजन  बहुत ही सराहनीय व पुनीत  है। 
       कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने  सभी नव विवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख समृद्धि की कामना की।
    200 जोड़ों के सामुहिक विवाह के इस भव्य समरोह में श्री भीमसेन अग्रवाल, श्री बाबुलाल अग्रवाल, श्रीमती परमेश्वर राजवाड़े, श्री रामकृपाल साहू, श्री भोला प्रसाद अग्रवाल, श्री मुरली मनोहर सोनी, श्री लाल संतोष सिंह, श्रीमती पुष्पा सिंह, श्रीमती गीता जयसवाल, श्रीमती सुमन सिंह, श्री लवकेश पैकरा, श्री अजय श्याम, श्री रामानन्द जयसवाल, श्री शशीकांत गर्ग, श्री संदीप अग्रवाल, श्री दिपेन्द्र सिह, श्री संत सिंह, श्री अजय अग्रवाल, श्री राजेश तिवारी, श्रीमती नुतन विश्वास, श्री राजेश्वर तिवारी, श्री दीपक सिंह तोमर व अन्य जनप्रतिनिधि, श्रीचन्द्रेश सिसोदिया, मंदिर समिति के प्रबंधक व व्यवस्थापक सहित समिति के अन्य सदस्य एवं विभिन्न समाज के नागरिक बड़ी संख्या में वर-वधुओं को आशीर्वाद देने उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights