छत्तीसगढ़सूरजपुर

एमसीएमसी का द्वितीय प्रशिक्षण हुआ संपादित

Spread the love

सूरजपुर  मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति की जिला स्तरीय समिति तथा उनके अधीन कार्य करने हेतु गठित सहायक इकाईयों का गठन किया गया है। इन समितियों का द्वितीय प्रशिक्षण आज जिला पंचायत सभाकक्ष में रखा गया था। जिसमें उपस्थित जनों को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री पीसी सोनी द्वारा बिंदुवार एमसीएमसी के कार्यों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही समिति के अंतर्गत बनाए गए विभिन्न मीडिया से जिसमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, रेडियो व सोशल मीडिया सेल शामिल है, संबंध में आचार संहिता लगते ही प्रतिदिन की जाने वाली मॉनिटरिंग के संबंध में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर एमसीएमसी की नोडल श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर द्वारा भी उपस्थित समिति के सदस्य व सेल की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए और पारदर्शिता के साथ विधानसभा निर्वाचन के संपादन की बात कही गई।

बैठक में समिति के सदस्य पत्रकार श्री उपेंद्र दुबे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री वर्षा बंसल, सहायक संचालक आकाशवाणी श्री एस आर दत्ता, बीएसएनएल के अनुविभागीय अधिकारी श्री चंद्रेश साहू, स्वतंत्र नागरिक श्री मयंक राजवाड़े व गठित सेल के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights