छत्तीसगढ़सूरजपुर

नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी का लिपिक संघ ने किया स्वागत

Spread the love

सूरजपुर :– छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष मो. इकबाल अंसारी के नेतृत्व में जिले के नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सिन्हा से सौजन्य मुलाकात कर उनका आत्मीय स्वागत किया। संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी संभालने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।          मुलाकात के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग में कार्यरत लिपिकीय कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों से जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया। साथ ही प्रशासन और कर्मचारी संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए जनहित एवं विभागीय कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी चर्चा हुई।

जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सिन्हा ने संघ के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए जिले के समग्र विकास और प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन में सभी के सहयोग की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर प्रदेश लिपिक संघ के प्रदेश महामंत्री धीरेंद्र उपाध्याय, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती प्रीति तिग्गा, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत दुबे, जिला सचिव सुरेश भारती सहित वेद प्रकाश मेहता, चम्पा साहा, त्रिपुरारी सिंह, मुकेश सिन्हा, संत सिंह, योगेश सिंह एवं अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights