जिला स्तरीय महिला खेल का हुआ शुभारंभ..

Spread the love

सूरजपुर।  जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर श्री रोहित व्यास कलेक्टर सूरजपुर के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 05 से 07 मार्च 2024 को प्रातः 10ः00 बजे से कॉलेज ग्राउंड सूरजपुर में किया जा रहा है। जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रीमती नंदिनी कमलेश साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दिवस वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, एवं एथलेटिक्स खेल विधा आयोजित की गई। 6 मार्च को बैडमिंटन खेल का आयोजन किया जायेगा। समस्त खेलों के विजेता खिलाड़ियों को 7 मार्च को पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम में माईक संचालन सीमांचल त्रिपाठी तथा आभार प्रदर्षन शरदेन्दु कुमार शुक्ला सहा.जिला क्रीड़ा अधिकारी सूरजपुर ने किया। जिला स्तरीय महिला खेल के सफलतापूर्वक आयोजन में श्रीमती आरती पाण्डेय खेल अधिकारी, राजनाथ गुप्ता, श्रीमती शोभना रंजित, नारद मिंज, सेलिना मिंज, समीरा केरकेट्टा, अनमोल तिग्गा, श्रीमती सुनैना जायसवाल, बालेन्द्र साहू, भास्कर यादव, दिनेष कुमार साहू, रामसुभाष राजवाडे, सहदेव राम रवि, राजलाल प्रजापति, प्रभाशंकर प्रसाद, कजामनी, पंकज डोंगरे, महेन्द्र सिंह सहित जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights