छत्तीसगढ़सूरजपुर

बसदेई पुलिस का नशे के खिलाफ वार, 10-10 फीट के गांजे के पौधे बरामद

Spread the love

सूरजपुर/बसदेई :– जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसदेई पुलिस ने अवैध रूप से गांजा के पौधे उगाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने निर्माणाधीन मकान के कमरे से गांजा के दो बड़े पौधे बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जूर साहूपारा निवासी रविशंकर साहू के निर्माणाधीन मकान के कमरे में गांजा का पौधा लगाया गया है। सूचना पर बसदेई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और करीब 10-10 फीट ऊंचे दो गांजा के पौधे जड़ सहित उखड़वाकर जब्त किए।

मामले में पुलिस ने आरोपी रविशंकर साहू पिता रामकेश्वर साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी जूर साहूपारा, चौकी बसदेई को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 20(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई में बसदेई चौकी प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights