छत्तीसगढ़सूरजपुर

किसानों के पंजीयन में त्रुटि और ग्रामीणों के वन अधिकार की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Spread the love

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बोले शिव भजन सिंह मरावी – किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं, नहीं बढ़ी समयसीमा तो होगा आंदोलन

सूरजपुर :– जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शिव भजन सिंह मरावी के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और किसानों व ग्रामीणों से जुड़ी दो अहम मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।पहली मांग में ग्रामीणों ने बताया कि प्रतापपुर ब्लॉक के कई धान खरीदी केंद्रों में पंजीयन और रकबा सुधार के दौरान त्रुटियां सामने आ रही हैं। वास्तविक फसल धान होने के बावजूद गिरदावरी में अन्य फसलें दर्ज कर दी गई हैं, जिससे किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह जाएंगे। साथ ही कई वन अधिकार पट्टाधारी किसानों का गोविंदपुर समिति में पंजीयन भी अटक गया है।‌ ग्रामीणों ने कहा कि यदि पंजीयन की समयसीमा नहीं बढ़ाई गई, तो हजारों किसान अनुदान और समर्थन मूल्य से वंचित रह जाएंगे। दूसरी ओर, ग्राम पंचायत चन्दोरा के ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि वे पिछले 50 से 100 वर्षों से उसी भूमि पर बसे हुए हैं, मगर अब उन्हें घर खाली करने की चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह भूमि ही उनके जीविकोपार्जन का आधार है, अतः उन्हें वन अधिकार पत्र प्रदान किया जाए। इस अवसर पर शिव भजन सिंह मरावी ने कहा कि “किसानों और गरीब ग्रामीणों के साथ अन्याय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि प्रशासन ने शीघ्र कदम नहीं उठाया, तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।” कलेक्टर ने ज्ञापन प्राप्त कर दोनों मामलों में उचित जांच व कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights