छत्तीसगढ़सूरजपुर

टूटी सड़क पानी भरे गड्ढे उस पर बड़ी गाड़ियों के आवागमन से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा किया चक्का जाम

Spread the love

सूरजपुर :– ग्रामपंचायत पीढ़ा में सड़क पर बड़े–बड़े गड्ढे और जर्जर हालत से ग्रामीण हुए परेशान ऊपर से उसी सड़क पर पीडीएस गोदाम से चावल लोड गाड़ियों का आवागमन प्रतिदिन हो रहा।   ग्रामीणों का कहना है इसी सड़क पर पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र भी है, जहां बूढ़े, बड़े लोग से लेकर छोटे बच्चों का आना जाना लगा रहता है और पहले भी दुर्घटना हो चुका है 8 साल का बच्चा और हाल ही में एक बकरी की जान जा चुकी है। अभी भी बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है, सरपंच उपसरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट हो कर बांस और लकड़ियों के सहारे सड़क पर लगा कर चक्का जाम किया गया, सड़क जाम होने के कारण चावल लोड गाड़ी का आवागमन रुकने से गाड़ियों की लंबी लगी कतार आने जाने में होने लगा लेटलटिफ।    इस बदहाल सड़क पर पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र भी है, जहां बच्चे, बूढ़े और पशुओं का भी आना जाना लगा रहता है, लगातार ट्रक इसी टूटी सड़क और बड़े गड्ढे जिसमें पानी भरा है  कभी भी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

सरपंच सहित ग्रामीणों का कहना है–

इस बदहाल सड़क को शासन प्रशासन कि अनदेखी का खामियाजा गांव के लोग भुगत चुके हैं अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे, आगे किसी भी प्रकार का दुर्घटना हम होने देना नहीं चाहते इसके लिए जो हो सकेगा हर संभव प्रयास करेंगे।     वहीं वेयर हाउस के नोडल अधिकारी का कहना है हमे किसी प्रकार का कोई सूचना या कुछ बोला नहीं गया था, हम इन गड्ढों को फिलहाल भरने का व्यवस्था बनवा देते हैं फिर भी मामला तब तक उलझा रहा जब तक प्रशासन की तरफ से अधिकारी नहीं आ जाते

    इसी बीच नायब तहसीलदार इज़राइल अंसारी और कुछ ही देर में थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, नायब तहसीलदार द्वारा समझाइश देते हुए सड़क बनने के लिए आवेदन, दस्तावेज सरपंच से मांग गया, और तत्कालीन उचित कार्य गढ़ों को भरने के लिए जो हो सकेगा उसे करवाया जाएगा।    इस आश्वासन से ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ जाम को खोला गया जिससे गाड़ियों का आवागमन पुनः चालू हो गया।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights