छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर जिले के उमेश्वरपुर में नवजीवन फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ समापन

Spread the love

सूरजपुर :– जिले के सलका उमेश्वरपुर में, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत नवजीवन फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन उमेश्वरपुर ग्राउंड में संपन्न हुआ इस प्रतियोगिता में चौकी सलका उमेश्वरपुर क्षेत्र के कुल 10 टीमों ने भाग लिया था तथा दो महिला टीमों ने भाग लिये, जिसका फाइनल मैच पार्वतीपुर ग्राम एवं उमेश्वरपुर ग्राम के खिलाड़ियों के मध्य मैच हुआ जिसमें एक गोल से पार्वतीपुर की टीम विजय हुई उपविजेता उमेश्वरपुर की टीम रही।    इसी क्रम में महिला खिलाड़ी टीम मिडिल स्कूल और हाई स्कूल उमेश्वरपुर के मध्य फाइनल मैच खेला गया जिसमें हाई स्कूल उमेश्वरपुर की छात्राएं एक गोल से विजय रही। विजेता तथा उप विजेताओं को माननीय अतिथियों के द्वारा शील्ड गोल्ड मेडल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में विधायक प्रेम नगर श्री भूलन सिंह मरावी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष महतो एसडीओपी प्रेमनगर श्री नरेंद्र पुजारी चौकी प्रभारी संजय यादव जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रेमनगर श्रीमती पुनिया राजवाड़े सदस्य अमीन बाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री अजय श्याम सरपंच उमेश्वरपुर सावित्री पैकरा प्राचार्य आत्मानंद हाई सेकेंडरी स्कूल उमेश्वरपुर उपस्थित रहे

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights