छत्तीसगढ़सरगुजा

अंबिकापुर में विशाल जनसमुदाय के बीच हुआ भव्य रावण दहन..

Spread the love

अम्बिकापु:– रसरगुजा सेवा समिति, नागरिक समिति तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विजयादशमी महोत्सव का रावण दहन के साथ पी जी कॉलेज ग्राउण्ड में शानदार समापन हुआ। कृषि मंत्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे, सांसद चिंतामणी महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, कमिश्नर सरगुजा संभाग, कलेक्टर सरगुजा, आई जी सरगुजा संभाग, तथा नागरिक समिति संयोजक अजय अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य तथा सरगुजा सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित विशाल रावण दहन एवं भव्य आतिशबाजी के कार्यक्रम में रिकार्ड 95 फिट रावण के पुतले के साथ, कुंभकर्ण तथा मेघनाद के पुतले का दहन कर अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया।

     समिति द्वारा इस वर्ष विशेष रूप से प्रदर्शित भव्य आतिशबाजी को देखकर उपस्थित लाखों की भीड़ ने ज़बर्दस्त सराहना की।

कार्यक्रम में भगवान श्री राम, लक्ष्मण तथा हनुमान बने बालकों की टोली ने सबका मन मोह लिया। जब श्री राम ने रावण का वध किया तब पूरा कॉलेज ग्राउण्ड जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर समिति के द्वारा पूर्व मुख्य न्यायाधीश सिक्किम सुनील सिन्हा, पूर्व मुख्य अभियंता जल संसाधन आर एन गुप्ता तथा सीनियर सिटीजन फोरम को वरिष्ठ नागरिक सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त रामचरित मानस गायन प्रतियोगिता तथा संभाग स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को भी अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। आदर्श कार्यकर्ता का सम्मान इस वर्ष अविनाश मंडल तथा नीरज अग्रवाल को मिला।

   इस अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमुदाय को दशहरा व दिपावली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्य अतिथि राम विचार नेताम ने कहा कि बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन तभी सार्थक होगा जब हम अपने मन के भीतर के रावण का भी वध कर देंगे। दशहरा का यह पर्व आम जनमानस के जीवन में सुख, शान्ति और समृद्धि लेकर आए यही प्रार्थना है और शुभकामना है।

    इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे ने अपने बधाई संदेश में कहा कि विशाल रावण दहन के रूप में अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का परचम सदैव लहराता रहे और लोगों का जीवन सुखमय हो। इस अवसर पर सांसद चिंतामणी महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, सरगुजा सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी, नागरिक समिति संयोजक अजय अग्रवाल, अनिल सिंह मेजर, भारत सिंह सिसोदिया तथा आलोक दुबे ने भी सम्बोधित कर आम जनता को बधाई संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से अखिलेश सोनी, नरेन्द्र सिंह टूटेजा तथा संतोष दास सरल ने किया। आभार प्रदर्शन सरगुजा सेवा समिति महासचिव संजय अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर सरगुजा एसपी योगेश पटेल, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय तोमर, अंबिकेश केशरी, मधुसूदन शुक्ला, विद्या नंद मिश्रा, प्रयाग राज साहू, राजेश कश्यप, महेंद्र अग्रवाल, करता राम गुप्ता, एच एस जायसवाल, आकाश गुप्ता, राजकुमार बंसल, विवेक दुबे, मनोज गुप्ता, किरण मिश्रा, सावित्री जायसवाल, मधु चौदह, मंजूषा भगत, देवकी त्रिपाठी, शुभम अग्रवाल, अनिल जायसवाल, किशोर शर्मा, उपेंद्र पैकरा, नीलू कश्यप, जयंत जैन, दीपक अग्रवाल, वीर सोनी, शानू कश्यप, आभास तथा आयुष सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights