छत्तीसगढ़सरगुजा

रावण दहन की तैयारियों को लेकर सरगुजा सेवा समिति के पदाधिकारी मिले कलेक्टर से..

Spread the love

अंबिकापुर:– सरगुजा सेवा समिति नागरिक समिति व ज़िला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले विजयदशमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर सरगुजा सेवा समिति व नागरिक समिति के पदाधिकारी आज कलेक्टर सरगुजा से मिले। यह जानकारी देते हुए सरगुजा सेवा समिति के महासचिव संजय अग्रवाल(महिमा) ने बताया कि इस वर्ष स्थानीय पी जी कॉलेज ग्राउंड में रावण दहन के भव्य आयोजन की तैयारी समिति व प्रशासन की है। तैयारियों को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए समिति के पदाधिकारी सदस्यों ने कलेक्टर सरगुजा से भेंट कर विस्तार से महत्वपूर्ण चर्चा की। समिति ने पी डब्ल्यू डी, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग तथा वन विभाग से जुड़ी व्यवस्थाओं के संबंध में जवाबदारी तय कर कार्य को शीघ्रता से आगे बढ़ाने के लिए आग्रह किया जिस पर कलेक्टर सरगुजा संदीपन भोस्कर ने प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग देने के लिए समिति को आश्वस्त किया। प्रतिनिधिमंडल में सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती रजनी त्रिपाठी , विधायक राजेश अग्रवाल , सरगुजा सेवा समिति उपाध्यक्ष अखिलेश सोनी , भाजपा ज़िलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह , पूर्व सांसद कमल भान सिंह मराबी, अभिमन्यु गुप्ता, संजय अग्रवाल , मधुसूदन शुक्ला ,वीर सोनी ,नीरज अग्रवाल, किशोर शर्मा शामिल रहे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights