जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत शासी परिषद की द्वितीय बैठक संपन्न

Spread the love

सूरजपुर।  जिला खनिज संस्थान न्यास सूरजपुर अंतर्गत शासी परिषद  की द्वितीय बैठक 12 मार्च को 04ः00 बजे से संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर के सभा कक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में विधायक प्रेमनगर, विधायक प्रतापपुर एवं विधायक प्रतिनिधि भटगांव सहित सरपंच, ग्राम पंचायत, नगर पंचायत से मनोनीत सदस्य, खनिज रियायत धारियों में से मनोनीत सदस्यगण तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित शासकीय विभाग के अन्य अधिकारीगण सह सदस्य जिला खनिज संस्थान न्यास उपस्थित हुये। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के कार्ययोजना का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2022-23 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन, निरस्त कार्यों का अनुमोदन सहित अप्रारंभ व प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की गयी एवं आवश्यक निर्णय लिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights