
रामानुजनगर। 28/02/2024 मछली पकड़ने तालाब में गए युवक की डूबने से हुआ मौत। रामानुजनगर पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत उमापुर निवासी 40 वर्षीय रामकेश्वर पिता धरमजीत बुधवार को गांव के ही तालाब में मछली पकड़ने गया था। तभी अचानक युवक तालाब में गिरकर डूब गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर सूरजपुर डीडीआरएफ प्रभारी बीरबल गुप्ता ने सूचना मिलते ही जिला सेनानी संजय गुप्ता के निर्देश पर तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक के शव को काफी मशक्कत उपरांत तालाब से निकाल लिया है।
कार्यवाही में रामानुजनगर थाना प्रभारी प्रकाश राठौर, डीडीआरएफ टीम के बृज बिहारी गुप्ता, धीरेंद्र राजवाड़े, नेमसाय सिंह, तूलेश्वर सिंह, कृष्ण सिंह, रिकेश गुप्ता, शिव प्रताप माकों, देवनारायण सिंह, धनसाय नेताम, टामेश्वर राजवाड़े व अन्य सक्रिय रहे।





