
10 दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर बड़ी आंदोलन की चेतावनी..
सूरजपुर:– शिक्षिका रजनी बेरठ एवं उनके पुत्र सुजल बेरठ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जफर हैदर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाना बिश्रामपुर के थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चूड़ियां भेंट कर अपना विरोध भी दर्ज कराया और मामले में जल्द ठोस कार्यवाही करने की मांग उठाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षिका रजनी बेरठ एवं उनके पुत्र सुजल बेरठ की मौत का मामला बेहद गंभीर और संवेदनशील है घटना की परिस्थितियों को लेकर वास्तविक तथ्यों का सामने आना आवश्यक है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करने और सच्चाई सामने लाने की मांग की पुलिस थाना बिश्रामपुर के थाना प्रभारी को सौंपे गए ज्ञापन।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष,पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए ज्ञापन में कहा गया है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जानी चाहिए ताकि वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सके और किसी भी महत्वपूर्ण तथ्य की अनदेखी न हो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने घटनास्थल एवं उपलब्ध साक्ष्यों की बारीकी से जांच करने,संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज करने तथा सभी आवश्यक तथ्यों का सत्यापन करने की मांग की है,,
संगठन का कहना है कि मामले की जांच किसी भी दबाव से मुक्त होकर की जानी चाहिए जिससे सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चूड़ियां भेंट कर विरोध दर्ज कराया इस प्रतीकात्मक विरोध के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने मामले में प्रभावी कार्यवाही की मांग उठाई उन्होंने पुलिस प्रशासन से सवाल किया कि इतने संवेदनशील मामले में वास्तविक तथ्यों को सामने लाने के लिए शीघ्र और ठोस कदम उठाना क्यों जरूरी नहीं समझा जा रहा है कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच और समय पर कार्यवाही बेहद आवश्यक है पुलिस प्रशासन को मामले की गंभीरता को समझते हुए सभी संबंधित तथ्यों की जांच करनी चाहिए ताकि लोगों का कानून-व्यवस्था और जांच प्रक्रिया पर विश्वास बना रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन को 10 दिनों के भीतर ठोस कार्यवाही करने की मांग की है ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर प्रभावी कार्यवाही नहीं की जाती है तो वृहद आंदोलन की चेतावनी दी गई है इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया,नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े,अनुपम फिलिप,आशीष यादव,दीप्ति स्वाई,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू,नरेन्द्र जैन,भावना सिंह नेताम,राजेश शर्मा,वीरेंद्र मिश्रा,राजेश साहू,बंटी सिंह,रश्मि शर्मा,गीता पूरी,चंदा सिंह,सावित्री शर्मा,बीना शर्मा,गीता सुमन,निर्मल साहू,नीरज सिंह,मुस्तफा खान,कुनाल यादव,रितेश जायसवाल,मौसिम खान,अब्बास एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





