छत्तीसगढ़सरगुजा

पर्यटन मंत्रालय के डायरेक्टर जनरल सुमन बिल्ला का छत्तीसगढ़ में हुआ आत्मीय स्वागत

Spread the love

रायपुर। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के माननीय डायरेक्टर जनरल (टूरिज्म) सुमन बिल्ला के छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में उनका सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।         कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के विकास तथा पर्यटन की अपार संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों पर जोर दिया।

इस अवसर पर पर्यटन क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग और राज्य सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ का पर्यटन क्षेत्र नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के द्वारा रायपुर एयरपोर्ट पर पर्यटन मंडल के डायरेक्टर,सुमन बिल्ला का पारंपरिक सम्मान किया गया तथा उन्हें छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अधिकारी, सरगुजा भाजयुमो युवा नेता सौरभ अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।।।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights