छत्तीसगढ़सूरजपुर

जामा मस्जिद सूरजपुर के सदर चुनाव में मुकाबला रोचक, तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Spread the love

सूरजपुर:– इस्लामियां इंतेजामिया अंजुमन कमेटी, जामा मस्जिद सूरजपुर के सदर (अध्यक्ष) पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक और सामाजिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार शाम नामांकन प्रक्रिया के दौरान तीन उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए, जिससे चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है।        चुनाव समिति द्वारा निर्धारित समय शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। सबसे पहले सद्दाम अंसारी ने शाम 7:15 बजे अपना नामांकन पत्र जमा किया। इसके बाद इस्तियाक अहमद ने रात 8:00 बजे तथा मो. अय्यूब ने रात 8:30 बजे चुनाव समिति के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया।

तीनों उम्मीदवारों के नामांकन के साथ ही सदर पद की दौड़ में मुकाबला त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है। हालांकि चुनाव की अंतिम तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं हुई है, क्योंकि नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 28 जून को की जाएगी। इसके बाद 30 जून को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी, जिसके पश्चात अधिकृत उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

जामा मस्जिद सूरजपुर की इस महत्वपूर्ण संस्था के चुनाव को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। चुनाव को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में चर्चाओं का दौर जारी है और समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं।

अब सभी की निगाहें चुनाव समिति की आगामी प्रक्रिया और अंतिम उम्मीदवारों की सूची पर टिकी हैं। आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियों के और तेज होने की संभावना है, जिससे सदर पद का यह चुनाव समुदाय के लिए विशेष महत्व का केंद्र बन गया है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights