छत्तीसगढ़सरगुजा

मैनपाट में हादसे के बाद खड़ी कार पर हमला, अज्ञात ने पत्थर मारकर तोड़े शीशे

Spread the love

सरगुजा/मैनपाट :– पर्यटन स्थल मैनपाट से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क हादसे के बाद सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारकर बुरी तरह तोड़ दिए। घटना के बाद वाहन मालिक काफी परेशान और दुखी नजर आया।

 

जानकारी के मुताबिक, राजपुर से कुछ लोग कार में सवार होकर मैनपाट घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि कार के एयरबैग खुल जाने के कारण उसमें सवार लोगों को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई।

हादसे के बाद वाहन मालिक ने कार को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया और किसी को सूचना देने के लिए कुछ देर के लिए सड़क से नीचे चला गया। जब वह वापस लौटा तो कार की हालत देखकर उसके होश उड़ गए। अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारकर कार के शीशे बुरी तरह तोड़ दिए थे।

बताया जा रहा है कि कार के अंदर बड़ा पत्थर भी मौजूद मिला, जिससे वाहन मालिक और भी परेशान नजर आया। एक तरफ सड़क दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, वहीं दूसरी तरफ खड़ी कार के शीशे तोड़े जाने से उसे अतिरिक्त नुकसान उठाना पड़ा।

घटना के बाद वाहन मालिक ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार के शीशे किसने और किस वजह से तोड़े। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights