छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल: अंबिकापुर, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़ और कोरिया DFO समेत 24 अधिकारियों का तबादला

Spread the love

छत्तीसगढ़ :– वन विभाग में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने एक साथ 24 वन अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में अंबिकापुर, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़ और कोरिया समेत कई महत्वपूर्ण वन मंडलों के DFO भी शामिल हैं।

तबादला आदेश के बाद कई वन मंडलों की कमान अब नए अधिकारियों को सौंपी गई है। वहीं, कुछ ऐसे अधिकारी भी बदले गए हैं जिनकी कार्यशैली को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे थे और जो अपने कार्यकाल के दौरान स्थानीय स्तर पर चर्चा में रहे।

अंबिकापुर वन मंडल के DFO अभिषेक जोगवत का तबादला भी इस फेरबदल का प्रमुख हिस्सा है। उनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में हिरणों की मौत के मामलों को लेकर भी वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। इसके अलावा विभागीय कामकाज और कार्यशैली को लेकर भी उन्हें लेकर चर्चाएं होती रही हैं। अब अंबिकापुर वन मंडल की जिम्मेदारी नए अधिकारी को सौंपे जाने से विभागीय कामकाज में बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

इसी तरह मरवाही वन मंडल के DFO का भी तबादला किया गया है। वन विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

तबादला आदेश के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नए DFO अपने-अपने वन मंडलों में किस तरह की कार्यप्रणाली अपनाते हैं और वन संरक्षण, अवैध कटाई, वन्यजीव सुरक्षा तथा विभागीय व्यवस्था को कितना प्रभावी बना पाते हैं।

24 अधिकारियों के तबादले के साथ वन विभाग में बड़े स्तर पर जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण हुआ है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights