छत्तीसगढ़सरगुजा

आदिवासी समाज के आंदोलन का असर! दुष्कर्म आरोपी तरुण जायसवाल बिहार से गिरफ्तार

Spread the love

15 वर्षीय आदिवासी नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी तरुण जायसवाल बिहार से गिरफ्तार, SP कार्यालय घेराव के एक दिन बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अंबिकापुर :– सरगुजा जिले के चर्चित दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी तरुण जायसवाल को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 15 वर्षीय आदिवासी नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस की यह कार्रवाई उस समय हुई है, जब आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक दिन पहले सर्व आदिवासी समाज ने एसपी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया था।

जानकारी के अनुसार, सर्व आदिवासी समाज लगातार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा था। बुधवार को एसपी कार्यालय के घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जल्द कार्रवाई की मांग उठाई थी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया था कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस ने इसके बाद कार्रवाई तेज करते हुए आरोपी तरुण जायसवाल को बिहार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर आरोप है कि वह नाबालिग छात्रा से घरेलू काम कराता था और इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में व्यापक आक्रोश देखने को मिला। आरोपी पर स्थानीय स्तर पर भाजपा और कांग्रेस के कुछ नेताओं से नजदीकी होने के आरोप भी लगाए जा रहे थे। हालांकि, इन राजनीतिक संबंधों को लेकर आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights