छत्तीसगढ़सरगुजा

संगीत संघ ने पुण्यतिथि पर रफी साहब को दी सुरमई श्रद्धांजलि

Spread the love

स्थानीय कलाकारों को ऐसे आयोजनों के माध्यम से अवसर दिए जाने चाहिए- महापौर

अंबिकापुर :– वो जब याद आए बहुत याद आये.. प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगीत संघ अम्बिकापुर के तत्वावधान में महान गायक मोहम्मद रफ़ी साहब की पुण्यतिथि तथा स्व युनुस खान जी जिमनास्टिक क्लब की स्मृति में “एक शाम मोहम्मद रफी के नाम” कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर,अम्बिकापुर में अंबिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत के मुख्य आतिथ्य तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष व जिमनास्टिक क्लब के संरक्षक मृगेंद्र सिंह देव के विशिष्ट आतिथ्य में शानदार संपन्न हुआ।         कार्यक्रम में महान गायक मोहम्मद रफ़ी साहब को स्थानीय प्रतिभावान गायक कलाकारों ने उनके लोकप्रिय गीतों का गाकर अपनी सुरमई श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे कार्यक्रम के दौरान नगर के संगीत प्रेमियों व श्रोताओं ने गायक कलाकार संतोष दास सरल, फरीद बेग, राधेश्याम मानिकपुरी, ईमरान खान, अश्मि वर्मा, विमल मंदिलवार, मुकुल रावत, मेघा रावत, सुप्रिया सिन्हा, कल्पना गुप्ता, राकेश मिश्रा, एस रामटेके, राजेश सिंह, रेखा देवांगन, श्रवण पांडे, बबली पांडे, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, मुमताज बेग, फरदीन, मीना मिंज, संजीव गणेश पुरकर, रेखा पुरकर, शिवम सिन्हा, लीला आगरे, प्रिया सिंह, मृदुल वर्मा, राजेश सोनी, मनीष श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव तथा उन्मेष मिश्रा के सुमधुर प्रस्तुतियों का आनंद लिया।        कलाकार सुधीर सिंह राणा ने बांसुरी में अपनी प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान अतिथि गायक कलाकार गोपाल पांडे व स्वप्निल जयसवाल ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से वातावरण को अविस्मरणीय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन जिमनास्टिक क्लब अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा व शक्ति वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। आभार प्रदर्शन संगीत संघ के अध्यक्ष संतोष दास सरल ने किया। कार्यक्रम का संयोजन समिति के जयेश वर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने संगीत संघ के इस शानदार आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि महान गायक रफी साहब की पुण्यतिथि पर शहर के गायक कलाकारों ने अद्भुत प्रस्तुति दी, नगर में स्थानीय गायक कलाकारों को ऐसे आयोजनों के जरिए अधिक से अधिक अवसर दिया जाना चाहिए।       इस अवसर पर संगीत शिक्षक विवेक मिश्र, सुश्री वंदना दत्ता, अजय इंगोले, श्रीमती रेखा इंगोले, कृष्णानन्द तिवारी, रंजीत सारथी, श्याम बिहारी पांडे, हरिशंकर सिंह, मंगल पांडे, अजय तिवारी, सुजान बिंद, आनंद गुप्त, प्रियंका चौबे, नीलू गुप्ता, नीलम राजवाड़े, दिनेश केहरी, राकेश गुप्ता, रिंकू वर्मा, मनोज प्रसाद, भारत भूषण तिवारी, अभिमन्यु श्रीवास्तव, अरुण अग्रवाल, राकेश शुक्ला, मोती ताम्रकार, अदिक्षा देवांगन, मनीषा सिन्हा, पूजा पांडे, प्रकाश गुप्ता सहित सुधि श्रोताओं, संगीत प्रेमियों व गणमान्यजनों की अच्छी उपस्थिति रही।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights