अम्बिकापुरसरगुजा

मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूर्ण, मिलेगा छत्तीसगढ़ को अतिरिक्त तीन लाख आवास – विजय शर्मा

Spread the love

आवास योजना में शिवराज सिंह देंगे बड़ी सौगात, 13 मई को अम्बिकापुर में होगा संभागीय आयोजन..

अम्बिकापुर :– प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा तथा वित्तमंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी का आज मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा में आगमन हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया।    “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।    बैठक को संबोधित करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को अब तक 8 लाख 26 हजार आवासों की स्वीकृति केंद्र से प्राप्त हुई है। आगामी 13 मई को अंबिकापुर में आयोजित ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में हमें तीन लाख से अधिक अतिरिक्त आवासों की स्वीकृति मिलने की पूर्ण संभावना है। यह प्रदेशवासियों के लिए बड़ी सौगात होगी।”

बैठक का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने किया।

बैठक में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडे, सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, विधायक उद्देश्वरी पैकरा, विधायक रायमुनि भगत , विधायक राजेश अग्रवाल विधायक प्रबोध मिंज, विधायक रामकुमार टोप्पो , विधायक भूलन सिंह मरावी, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, महापौर मंजूषा भगत, अनिल सिंह मेजर, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, देवेंद्र तिवारी, ललन प्रताप सिंह, भरत सिंह, मुरली सोनी, अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ सिंह पैकरा सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights