छत्तीसगढ़सूरजपुर

पैसों के लालच में दोहरे हत्याकांड को दिया अंजाम, सूरजपुर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

Spread the love

सूरजपुर :– दिनांक 10.10.2026 को ग्राम महाबीरपुर के सरपंच महेश प्रसाद ने थाना जयनगर पुलिस को सूचना दिया कि गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दिया कि महाबीरपुर कोरयाबारी नर्सरी जंगल के पास कच्ची सड़क के किनारे बने नाली में एक अज्ञात व्यक्ति पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची जहां एक अज्ञात व्यक्ति मृत हालत में पड़ा मिला। कोई अज्ञात व्यक्ति हत्या कर शव को छुपाने के कोरयाबारी नर्सरी जंगल में फेंक दिया है। सूचना पर मर्ग क्रमांक 120/26 कायम कर शव पंचनामा कर शव का पीएम कराया गया। अविनाश बरेठ से शव की पहचान कराया गया जिसने मृतक की पहचान भांजा सुजल बरेठ के रूप में किया। मृतक के शार्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा हत्यात्मक लेख किए जाने एवं मृतक की मृत्यु अज्ञात व्यक्ति सिर एवं छाती में वार कर आघात पहुंचाकर हत्या करना पाए जाने पर दिनांक 11.10.2026 को थाना जयनगर में अपराध क्रमांक 308/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।          दिनांक 11.10.2026 को अविनाश बरेट निवासी मुक्ताराजा थाना बाराद्धार जिला जांजगीर-चाम्पा ने थाना विश्रामपुर में सूचना दिया कि इसकी बहन मृतिका रजनी बरेठ अपने पुत्र सुजल बरेठ के साथ ममता कालोनी केशवनगर में किराये के मकान में रहती थी जो शिक्षिका थी। दिनांक 09.10.26 से रजनी को मोबाईल पर फोन करने पर मोबाईल बंद बता रहा था जिसके बाद थाना विश्रामपुर में आने पर पता चला कि भांजा सुजल बरेठ का शव थाना जयनगर क्षेत्र में रोड़ किराने मिला है इसकी बहन रजनी के किराये का मकान बाहर से ताला लगा है, दिनांक 11.10.2026 को रात करीब 2 बजे पुलिस के साथ बहन के किराये के मकान का ताला को तोड़वाऐ और घर अंदर गए तो बहन रजनी का शव बाथरूम में पड़ा मिला कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा रजनी की हत्या कर दिया जाना प्रतीत होता है। मौके पर पुलिस, एफएसएस व डॉग स्क्वार्ड की टीम के द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया। सूचना पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा के बाद मृतिका के शव को पीएम के लिए भेजा गया। मृतका के शार्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा हत्यात्मक लेख किए जाने और अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गला दबाकर हत्या करने पाए जाने पर थाना विश्रामपुर में अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 257/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।        पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री दीपक कुमार झा (भापुसे) के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) के द्वारा डबल मर्डर के आरोपी की पतासाजी कराते हुए मामले का खुलासा के लिए स्वयं पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर विवेचना से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा के मार्गदर्शन में पुलिस की संयुक्त टीम एवं साइबर सेल अम्बिकापुर टीम के द्वारा लगातार विवेचना की गई। दोनों मामले की विवेचना के दौरान शहर के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाला गया जिसमें मृतिका के किराये के मकान ममता कालोनी में आते हुए एक व्यक्ति दिखा है काले कलर का टी-शर्ट और सफेद गमछा ओढ़ा दिखा जो काफी समय तक वहां रूका हुआ था।

एक सीसीटीव्ही फुटेज में एक व्यक्ति कार को धुलवाने के लिए विश्रामपुर स्थित कार वासिंग सेंटर पर पहुंचा था जो मृतिका के घर गली में काला टी शर्ट और सफेद गमछा से मिलता जुलता नजर आया। इसके बाद शहर के अन्य सीसीटीव्ही फुटेज को खंगाला गया जिसमें कार का नंबर सीजी 15 ईजी 7101 का होना पता चला जिसके बाद कार के मालिक के पते पर रेड कार्रवाई करने पर संदिग्ध प्रवेश कुमार मिला जिसने बारीकी से पूछताछ करने पर रजनी बरेठ व सुजल बरेठ की हत्या करना स्वीकार किया।

पूछताछ पर उसने बताया कि इसकी पत्नी और रजनी बरेठ दोनों एक ही स्कूल में शिक्षिका है और जान-पहचान होने के कारण उसे घर आना-जाना था। आरोपी मोटर्स-पाटर्स व्यवसाय के लिए 20 लाख रूपये का लोन लिया था और उसे पैसे की जरूरत थी, आरोपी को पहले से पता था कि रजनी 19 लाख रूपये का लोन लेने वाली है और पैसा उसके खाते में आने वाला है।

आरोपी दिनांक 09.10.2026 के दोपहर को अपने वाहन को धुलवाने विश्रामपुर स्थित वॉसिंग सेंटर गया और कार को अंदर बाहर धोने की बात बोलकर मृतिका के घर पैदल गया। घर में सुजल था जिससे मोबाईल चार्जर मांगा वह बोला कि नहीं है जिसके बाद वह घर से चला जाता है और दोबारा घर गया और वहां काफी देर तक रूका रहा उस वक्त सुजल घर पर था और तभी रजनी ड्यूटी से आई, शाम को सुजल ट्यूशन के लिए घर से चला जाता है इसके बाद घर में रजनी से पैसे की बात कर पैसा मांगने लगा जो रजनी देने से मना कर दी जिस कारण पैसे की लालच में आकर उसके साथ झूमा-झटकी किया और स्टील के पानी बॉटल से सिर पर मारा, रजनी मेन गेट तरफ भागने लगी जिसे खींचकर बाथरूम की ओर धकेलकर ले गया तब रजनी सिर पर शैम्पू की बोटल मारी तब यह पैर से रजनी के गले को दबाकर करीब 10 मिनट तक रखा और उसकी हत्या कर दिया तथा बिखरे सामान को व्यवस्थित कर घर से रजनी का स्टोल को लेकर निकला। सुजल को पता था कि घर पर उसकी मॉ और आरोपी है जो दूसरों को न बता दे इसलिए सुजल को मारने की योजना बनाया।

इसके बाद मुंह में सफेद गमछा बांधकर हेलमेट पहनकर रजनी की स्कूटी लेकर निकला और नायरा पेट्रोल पंप के आगे स्कूटी खड़ी करके वहां झाड़ियों में हेलमेट फेंक वापस वॉशिंग वाले के पास आया और कार लेकर रजनी के घर जाने वाले तिराहे पर गया वहां पर करीब 1 घंटे इंतजार करके वापस रजनी के घर आया। रात्रि करीब 9 बजे सुजल घर आया जिसे बताया कि तेरी मम्मी मेरे घर पर है।

इसके बाद दोनों कार से रात्रि में कुम्दा जाकर और घुमते हुए अम्बिकापुर ले जाकर मैगी खिलाया और राई जंगल में बाथरूम करने के बहाने कार से उतरा और गेट खोलकर सुजल के गले को स्टोल से कसा और 2-3 मुक्का मारा तब सुजल वहां से भागने लगा और रोड़ किनारे में सीमेंट खम्भे का टुकड़े से सिर व सीना में मारकर हत्या कर दिया और शव को कार में रखकर लाश को ठिकाने लगाने कई जगह तलाश किया और कालीघाट गया सुजल के शव एवं चुन्नी को वहां फेंक दिया।

घटना के बाद सुजल का 2 मोबाईल को अपने घर के किचन के दराज एवं रजनी के 1 मोबाईल को अम्बिकापुर स्थित अपने ससुराल घर में छुपा दिया। पुलिस टीम के द्वारा सुजल के 2 मोबाईल को आरोपी के घर विश्रामपुर से बरामद किया। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी के ससुराल अम्बिकापुर मोबाईल बरामद करने पहुंची जहां मृतिका की 1 मोबाईल सीम सहित बरामद करने के दौरान रजनी का आधार कार्ड, पेन कार्ड, चेक, डाईविंग लायसेंस, वोटर आईडी कार्ड, एटीएम कार्ड, सोने चांदी के आभूषण भी बरामद किया गया।

आरोपी घटना में प्रयुक्त कार को जयनगर स्थित कार वासिंग सेंटर में धुलवाया और कार की मैट जिसमें खून लगा था उसे जला दिया। आरोपी के निशानदेही पर ग्राम राई जंगल से मृतक का 1 पैर का चप्पल, घटना में प्रयुक्त ग्राण्ड विटारा कार, घटना में प्रयुक्त सीमेंट खम्भा का टुकड़ा व मृतिका के सिर में प्रहार करने वाले स्टील का पानी बॉटल जप्त कर आरोपी परवेश उर्फ प्रवेश कुमार पिता गुरदित मल, उम्र 36 वर्ष निवासी राजीव कालोनी, कैथलरोड़, करनाथ हरियाणा वर्तमान पता चोपड़ा कालोनी विश्रामपुर को गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई में सक्रिय पुलिस टीम। थाना प्रभारी विश्रामपुर विकास देशमुख, थाना प्रभारी जयनगर अमित गुप्ता, थाना प्रभारी झिलमिली सरफराज फिरदौसी, एसआई पीयूष चन्द्राकर, पीएसआई पवन झा, कपिल, रंजना, एएसआई अरूण गुप्ता, राकेश यादव, चौकी प्रभारी करंजी विशाल मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र एक्का, रविशंकर पाण्डेय, आनंद सिंह, जयप्रकाश तिवारी, आरक्षक अखिलेश पाण्डेय, अजय प्रताप राव, राजीव गवेल, विकास मिश्रा, रौशन सिंह, युवराज यादव व साइबर सेल अम्बिकापुर के एएसआई अजित मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक मनीष सिंह सक्रिय रहे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights