छत्तीसगढ़सूरजपुर

ब्रेकिंग न्यूज: दो दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

Spread the love

सूरजपुर/करंजी। करंजी चौकी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो दिन से लापता 37 वर्षीय युवक का शव घर के समीप स्थित कुएं में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान करंजी निवासी शिववंश (37 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शिववंश 15 अगस्त की शाम से लापता था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

इसी बीच आज घर के समीप स्थित कुएं में युवक का शव दिखाई देने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को कुएं से बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की मौत की खबर से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। वहीं, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

करंजी चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच के साथ ही युवक के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की परिस्थितियों को खंगाला जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक कुएं तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights