छत्तीसगढ़सरगुजा

15 अगस्त से पहले अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, 8 भट्ठियों का भंडाफोड़

Spread the love

अंबिकापुर :– 15 अगस्त के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबिकापुर के संकटमोचन मंदिर पटपरिया इलाके में महुआ शराब बनाने के अवैध कारखाने का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने किराए के मकान में दबिश दी, जहां आठ भट्ठियों के जरिए अवैध महुआ शराब तैयार की जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने मौके से करीब 480 किलो महुआ लाहन और 70 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त की। इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, बर्तन और अन्य सामग्री भी बरामद की गई।

मामले में आरोपी अर्जुन कुजूर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की गई। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई को 15 अगस्त के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights