छत्तीसगढ़सरगुजा

नसबंदी ऑपरेशन के दौरान महिला को थप्पड़ मारने का आरोप, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा

Spread the love

अंबिकापुर:– मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नसबंदी (ट्यूबेक्टॉमी) ऑपरेशन के दौरान एक महिला मरीज के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान असहनीय दर्द से तड़प रही महिला को डॉक्टर ने थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ और परिजनों ने दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।           परिजनों के अनुसार महिला पिछले कई दिनों से नसबंदी ऑपरेशन कराने के लिए अस्पताल के चक्कर लगा रही थी, लेकिन हर बार उसे टाल दिया जा रहा था। आखिरकार ऑपरेशन के दौरान उसे सही तरीके से एनेस्थीसिया नहीं दिया गया, जिसके कारण वह दर्द से कराहने लगी।

 

 

बताया जा रहा है कि दर्द सहन नहीं होने पर महिला ने हाथ-पैर हिलाना शुरू किया, जिससे नाराज होकर ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर ने उसे थप्पड़ मार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधक डॉ. जेके रेलवानी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। अस्पताल प्रशासन ने संबंधित डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है तथा मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़ित परिवार ने मांग की है कि दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और महिला को उचित मुआवजा दिया जाए। हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इस घटना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों के प्रति डॉक्टरों के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे 

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights