छत्तीसगढ़सरगुजा

अंबिकापुर में भीषण गर्मी का कहर, नौतपा की शुरुआत के साथ बढ़ेगा तापमान

Spread the love

अंबिकापुर :– छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार जारी है। सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो गई है, जिसके चलते आने वाले 9 दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।

 

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। सबसे अधिक तापमान जांजगीर-चांपा में 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा और रायगढ़ समेत कई जिलों में तेज गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है। सरगुजा संभाग में भी गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आज रायपुर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं अंबिकापुर में अगले कई दिनों तक तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने नौतपा के दौरान विशेष सतर्कता अपनाने की अपील की है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights