छत्तीसगढ़सरगुजा

खाट की लकड़ी से खूनी वारदात: शराबी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, एक्सीडेंट बताकर हुआ फरार

Spread the love

अम्बिकापुर :– अम्बिकापुर जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हर्रातिकरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब पीने से मना करने पर एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की खाट की लकड़ी से बेरहमीपूर्वक पिटाई कर हत्या कर दी।      बताया जा रहा है कि आरोपी पति आए दिन शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी वह शराब पीकर घर पहुंचा, जहां पत्नी द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने गुस्से में आकर खाट की लकड़ी से उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।       घटना के बाद आरोपी पति ने मामले को छिपाने की कोशिश करते हुए पत्नी के शव को सुजुकी वाहन में दुपट्टे से बांधकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। वहां उसने सड़क हादसे की झूठी कहानी बताकर महिला को भर्ती कराया और खुद फरार हो गया।       मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतका की 8 वर्षीय बेटी ने परिजनों को पूरी घटना की सच्चाई बताई। बच्ची की जानकारी के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।

सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी पति अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights