छत्तीसगढ़सरगुजा

शादी का सपना दिखाकर दुष्कर्म, दूसरी से रचाई शादी, विरोध करने पर युवती की निजी वीडियो किया वायरल

Spread the love

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर :– शादी का झांसा देकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने, दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता ने 1 मई को लटोरी चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उसकी मुलाकात सूरजपुर जिले के ग्राम सलका पतराटोली निवासी अनोज दास से एक शादी समारोह में हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ, जिसके बाद बातचीत बढ़ी और प्रेम संबंध स्थापित हो गया।

आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया। भरोसा जीतने के बाद उसने अंबिकापुर के पटपरिया स्थित किराए के मकान में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने धोखे से निजी पलों के फोटो और वीडियो भी बना लिए।

पीड़िता के अनुसार, बाद में आरोपी ने दूसरी युवती से शादी कर ली। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। साथ ही लगातार वायरल करने की धमकी देकर मानसिक दबाव भी बनाता रहा।

मामले में लटोरी चौकी से अपराध दर्ज कर केस गांधीनगर थाना भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2), 65(1), आईटी एक्ट की धारा 67(बी) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान गांधीनगर पुलिस ने 9 मई को आरोपी अनोज दास को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी, आरक्षक अरविंद उपाध्याय, ऋषभ सिंह तथा साइबर सेल के आरक्षक अमन पुरी और रमेश राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights