
सूरजपुर :– सूरजपुर-मनेंद्रगढ़ रोड स्थित कृष्णा ड्रेसेस दुकान में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलने का आशंका है।
कृष्णा ड्रेसेस के गोदाम में आग लगना इससे अंदाजा लगाना अभी मुश्किल है कि कितने का नुकसान हुआ होगा लेकिन दमकल और आस पास के लोगों के शीघ्रता से बहुत बड़ा हादसा होने से बचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आसपास के लोगों की सूझबूझ और त्वरित सहयोग से आग को फैलने से रोका जा सका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल आगजनी की इस घटना में भारी आर्थिक नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।





