छत्तीसगढ़सूरजपुर

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी से की भेंट

Spread the love

एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को सरकार तक पहुँचाया जाएगा – डॉ. धीरेन्द्र तिवारी…

सूरजपुर :– राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ सूरजपुर के जिलाध्यक्ष बृजलाल पटेल ने बताया कि प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. धीरेन्द्र तिवारी जी से उनके शासकीय निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान एनएचएम कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और लंबित मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई।        प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी ने आश्वस्त किया कि सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनकी सभी जायज मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व में की गई घोषणाओं तथा मोदी सरकार की गारंटी के अनुरूप कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

ज्ञात हो कि एनएचएम कर्मचारियों ने अनुकंपा नियुक्ति, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, स्थानांतरण नीति, नई मानव संसाधन नीति ग्रेड पे स्केल निर्धारण तथा नियमित भर्ती में अनुभव अंक सहित कुल 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 33 दिनों तक आंदोलन किया था, जो सरकार के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ था।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, संघ के प्रवक्ता एवं बेमेतरा जिलाध्यक्ष पुरन दास, प्रदेश सलाहकार दिनेश खर्कवाल, दुर्ग जिलाध्यक्ष डॉ. आलोक शर्मा, मोहला-मानपुर जिलाध्यक्ष संतोष चंदेल, गरियाबंद जिलाध्यक्ष अमृत राव भोसले सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights