छत्तीसगढ़सूरजपुर

9 मार्च को दिल्ली में ओबीसी महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन, कुसुमलता राजवाड़े होंगी शामिल

Spread the love

सूरजपुर :– महिलाओं की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में 9 मार्च को नई दिल्ली में ओबीसी कांग्रेस राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन प्रातः 10:30 बजे से कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन, कोटला मार्ग में आयोजित होगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में महिला प्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी।      इस सम्मेलन का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के विषय पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा होगी।

इस अवसर पर सूरजपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े भी शामिल होंगी। वे सम्मेलन में भाग लेकर महिलाओं के अधिकार, सशक्तिकरण और संगठन से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखेंगी।

आयोजकों के अनुसार यह राष्ट्रीय सम्मेलन पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को एक मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपने अनुभव साझा करते हुए समाज और राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका को और मजबूत बनाने की दिशा में संवाद कर सकेंगी।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights