छत्तीसगढ़सूरजपुर

विश्रामपुर कोयलांचल क्षेत्र में ऐतिहासिक क्षण: सुरेंद्र पांडे बने भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री

Spread the love

विश्रामपुर :– भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री पद पर सुरेंद्र पांडे की नियुक्ति होने से पूरे क्षेत्र सहित जिले भर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। यह विश्रामपुर कोयलांचल के लिए गर्व का विषय है कि यहां से पहली बार कोई व्यक्ति इतनी ऊंची राष्ट्रीय जिम्मेदारी तक पहुंचा है। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण के रूप में देखा जा रहा है।

भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र पांडे ने कहा मजदूरों को आगे बढ़ाना, अधिकार की सही जानकारी देना और उनके हित के लिए हर संभव अंततः प्रयास करेंगे..

 

नियुक्ति की खबर मिलते ही मजदूर संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाइयाँ देना शुरू कर दिया। जगह-जगह खुशी जाहिर की जा रही है और लोगों में इस बात को लेकर खास उत्साह है कि अब इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती से होगा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह सफलता सिर्फ सुरेंद्र पांडे की नहीं, बल्कि पूरे विश्रामपुर कोयला आंचल के लिए गौरव की बात है।

मेहनत, समर्पण और संघर्ष से मिली बड़ी जिम्मेदारी

सुरेंद्र पांडे ने यह मुकाम अपनी वर्षों की मेहनत, संगठन के प्रति निष्ठा और कर्मठता के बल पर हासिल किया है। मजदूर हितों के लिए निरंतर संघर्ष, उनकी सादगी और मजबूत संगठनात्मक क्षमता के कारण वे कार्यकर्ताओं के बीच एक लोकप्रिय और भरोसेमंद नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। उन्होंने हमेशा मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता दी और उन्हें समाधान दिलाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे।

उनके सहयोगियों और समर्थकों का कहना है कि सुरेंद्र पांडे जमीन से जुड़े नेता हैं और संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका हमेशा सराहनीय रही है। उनकी इस नियुक्ति से न केवल क्षेत्र का मान बढ़ा है, बल्कि मजदूरों की आवाज अब राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती के साथ उठेगी। क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में मजदूर हितों को नई दिशा और ताकत मिलेगी।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights