
अंबिकापुर :– अंबिकापुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित इच्छापूर्ति दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। नववर्ष के आगमन पर मंदिर में अखंड कीर्तन का आयोजन भी मंदिर समिति द्वारा किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में मंदिर के निर्माण को लेकर जब तत्कालीन सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर सर ने निर्णय लिया तब किसी अन्य धर्म के धर्मावलंबियों ने कहीं कोई आपत्ति नहीं की परंतु आश्चर्यजनक रूप से कुछ हिन्दू धर्म से आने वाले अधिवक्ताओं ने ही लिखित में अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। अंततः मंदिर निर्माण हेतु संकल्पित सरगुजा कलेक्टर ने सभी आपत्तियों को खारिज करते हुए इच्छापूर्ति दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण सुनिश्चित कराया। अंततः सत्य सनातन की जीत हुई और कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य और सुंदर हनुमान मंदिर का निर्माण हुआ। आदरणीय कलेक्टर श्री विलास भोस्कर सर को ढेरों साधुवाद..!!





