छत्तीसगढ़सूरजपुर

मंत्री रामविचार नेताम ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Spread the love

सरगुजा संभाग के प्रमुख शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानों का जिले के विद्यार्थी करेंगें शैक्षणिक भ्रमण 

सूरजपुर  :– राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिले के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित शैक्षणिक भ्रमण को कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भ्रमण कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में, समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।      इस अभियान के तहत सूरजपुर जिले के लगभग 200 छात्र-छात्राओं को सरगुजा संभाग के प्रमुख शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानों—इंदिरा गांधी कृषि अनुसंधान केंद्र, आकाशवाणी केंद्र, दरिमा हवाई पट्टी,ठिनठिनी पत्थर तथा संजय पार्क का भ्रमण कराया जा रहा है। छात्र-छात्राएं महिला एवं पुरुष गाइड शिक्षकों के नेतृत्व में इन संस्थानों का अवलोकन कर आधुनिक कृषि तकनीक, रेडियो प्रसारण प्रणाली तथा हवाई यातायात संचालन से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करेंगे।

इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में जिज्ञासा, नवाचार और व्यावहारिक दृष्टिकोण विकसित करना है, जिससे उनका शैक्षणिक विजन व्यापक हो और वे पुस्तकिय ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक जीवन के अनुभव प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के अवसर पर पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री भीमसेन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मुरली मनोहर सोनी, श्री राम कृपाल साहू, श्री शशिकांत गर्ग, श्री संदीप अग्रवाल,श्री कौशल प्रताप सिंह, श्री संत सिंह, श्री अरविंद मिश्रा, श्री राजेश महलवाला, श्री शंकर जिंदिया,श्री अजय अग्रवाल, श्री राजेश्वर तिवारी, श्री शैलेश अग्रवाल,श्री देव गुप्ता, अशोक अग्रवाल,श्री संस्कार अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थित रही। शैक्षणिक विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार मिश्रा, जिला मिशन समन्वयक श्री मनोज कुमार साहू, एपीसी श्री शोभनाथ चौबे, बीआरपी गाइड शिक्षक श्री टंडन, श्री विनोद यादव, श्री हर्ष नारायण शर्मा, श्री गौतम शर्मा, श्री अजीत कुमार गुप्ता, श्री अजय उपाध्याय, श्री श्रीकांत पाण्डेय, श्री लौकेश साहू एवं श्रीमती ज्योति साहू उपस्थित रहे। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights