छत्तीसगढ़बलरामपुर-रामानुजगंज

बलरामपुर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी परिवहन करते ट्रक एवं लोडर मशीन किया जब्त..

Spread the love

बलरामपुर :– वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर श्री आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन एवं उप वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर श्री अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्र बलरामपुर के सर्किल बरदर, बीट जरहाडीह में एक वाहन महेन्द्रा ट्रक क्र० CG 15 DF 1373 में सेमल लटठा 13 नग लोडिंग कर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। एवं लोडिन्ग में संलिप्त लोडर मशीन 01 नग को जप्त कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41, धारा 52. एवं छ०ग० अभिवहन (वनोपज) नियम, 2001 का नियम 22 के तहत् कार्यवाही किया जा रहा।

 

जिसमें अभियुक्त अनिल यादव पिता सुनेश्वर यादव जाति अहीर निवासी ग्राम बलरामपुर थाना बलरामपुर, जिला बलरामपुर (छ.ग.) एवं अफसर अली पिता सौकत अली जाति तुर्की सा. मुजफरनगर उ०प्र० को गिरफ्तार किया गया एवं कुछ अन्य सह आरोपियों की संलिप्तता होने के कारण उनका भी तलाश किया जा रहा है।   उक्त प्रकरण की जप्ती एवं कार्यवाही के दौरान वनपरिक्षेत्राधिकारी बलरामपुर श्री निखिल सक्सेना, एवं श्री अनिल कुजूर वनपाल, श्री देवीलाल वनरक्षक, श्री राजेश राम वनरक्षक, श्री प्रवीण बेक वनरक्षक, श्री अजीत कुजूर वनरक्षक, श्री शिवशंकर सिंह वनरक्षक, एवं श्री सरेन्द्र सिंह ओइके वनरक्षक, मौके पर उपस्थित होकर नियमानुसार कार्यवाही किया गया।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights