छत्तीसगढ़सरगुजा

वन भूमि में अवैध रूप से अतिक्रमण के उद्देश्य से जोताई कोड़ाई कर रहे, 02 ट्रैक्टर को किया गया जप्त

Spread the love

सूरजपुर:– वनमण्डलाधिकारी सूरजपुर श्री पंकज कमल के निर्देशन एवं उपवनमण्डलाधिकारी सूरजपुर श्री अनिल सिंह के नेतृत्व तथा वनपरिक्षेत्राधिकारी सूरजपुर श्री उमेश कुमार वस्त्रकार की उपस्थिति में मध्य रात्रि लगभग 11.00 बजे उड़नदस्ता दल सूरजपुर वनमण्डल, उडनदस्ता सरगुजा पुलिस एवं उपपरिक्षेत्र जयनगर की टीम के द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से रात्रि गश्ती के दौरान कक्ष क्रमांक पी-2533 वनखण्ड आमगांव बीट-महाबीरपुर में अवैध रूप से वनभूमि में अतिक्रमण के उद्देश्य से जोताई कोड़ाई कर रहे 02 नग ट्रैक्टर को जप्त किया गया।

      ट्रैक्टर महिन्द्रा नोवो 605 डी.आई. पंजीयन क्रमांक सोल्ड को वाहन स्वामी श्री सुमित केरकेट्टा आत्मज मंगलु राम जाति उरांव साकिन कोलडिहा तथा ट्रैक्टर आयशर 380 यू.एस.जे. पंजीयन क्रमांक सोल्ड को वाहन स्वामी श्री धरमसाय केरकेट्टा आत्मज धुरसाय केरकेट्टा जाति उरांव साकिन कोलडिहा थाना गांधीनगर जिला सरगुजा (छ०ग०) से जप्त कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (1) ग. भारतीय वन (छ.ग. संशोधन) अधिनियम 1983 संशोधित धारा 52 (1) एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 63 (ग) के तहत् कार्यवाही की गई है।

कार्यवाही के दौरान उड़नदस्ता प्रभारी सूरजपुर वनमण्डल श्री शैलेष कुमार गुप्ता, परिक्षेत्र सहायक जयनगर श्री धीरेन्द्र कुमार सिंह, परिक्षेत्र सहायक कसकेला श्री मनोज जायसवाल, श्रीमति कांता मिंज वनपाल, श्री राजकुमार राजवाडे वनरक्षक, श्री संदीप कुमार कुजूर वनरक्षक, श्री महेन्द्र प्रसाद वनरक्षक, श्री अजय राजवाडे वनरक्षक आदि वन कर्मचारी उपस्थित रहे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights