छत्तीसगढ़सूरजपुर

पुलिस अधीक्षक ने लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए बांटे गुलाब फूल और हेलमेट

Spread the love

सूरजपुर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सूरजपुर पुलिस की ओर से बुधवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जरूरतमंद लोगों को हेलमेट का वितरण कर यातायात नियमों की जानकारी दी। ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनकर बाईक चलाने और कार में सीट बेल्ट लगाने वालों को पुलिस अधिकारियों के द्वारा गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने बुधवार को एनएच 43 माताकर्मा चौक पर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बाईक चलाने के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया और जरूरतमंद लोगों को हेलमेट प्रदाय किया और उसकी उपयोगिता के बारे में बताया। इस अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने हेलमेट पहनकर दुपहिया चलाने वाले और कार में सीट बेल्ट लगाने वाले को मौके पर ही गुलाब का फूल देकर कर सम्मानित किया है। इस दौरान एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर, थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, यातायात प्रभारी राजाराम राठिया, एसआई संतोष सिंह सहित यातायात के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights