छत्तीसगढ़सूरजपुर

केदारपुर के अटल चौक में भूतपूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर विधायक श्री भूलन सिंह मराबी ने माल्यार्पण कर उन्हें किया नमन

Spread the love

*सूरजपुर* सुशासन दिवस के अवसर पर आज ग्राम पंचायत केदारपुर के अटल चौक में प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मराबी द्वारा भूतपूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके साथ ही सुशासन दिवस की शपथ कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के साथ ली गई।  
  आज सुशासन दिवस के अवसर में ब्लॉक प्रेमनगर के सभी पंचायतों में स्थानीय जनो द्वारा श्रम दान कर स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत भी की गई।
            आज के कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री अजय श्याम, विधायक प्रतिनिधि शिवनंदन सिंह मरावी, सांसद प्रतिनिधि श्री राम नारायण यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रेमनगर श्री आलोक सिंह, कार्यक्रम अधिकारी श्री सुजीत देव पांडेय,  विकासखंड समन्यक स्वच्छ भारत मिशन श्री मनोज कुमार ,ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव,  रोजगार सहायक एवं समस्त ग्रामीण जन उपस्थित रहे साथ ही जनपद पंचायत प्रेमनगर के समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष श्रम दान कार्यक्रम कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights